
छतरपुर। राष्ट्रीय चेतना एवं विकास मंच नौगांव के संयोजक पूर्व सीएमओ डीडी तिवारी ने गत रोज ग्राम नयागांव के निर्माणाधीन भवन में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि समाजसेवी तृप्ति कठैल रहीं, जिन्होंने कटहल का पौधा लगाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजेंद्र अहिरवार ने की और अंजीर का पौधा लगाया। विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित आशीष राय ने अशोक का पौधा लगाया। इसके अलावा पूर्व एसडीएम केएल अहिरवार व संतोष अग्रवाल ने आम, समाजसेवी अजय सिंह चंदेल ने पारिजात का पौधा लगाया। समाजसेवियों द्वारा एक माह पूर्व लगाए गए पौधों में पानी भी डाला गया। शोभा देवी समिति की अध्यक्ष तृप्ति कठैल ने सभी पौधों के संरक्षण की जिम्मेवारी ली है।








