Home डेली न्यूज़ नई दरों से दिया जाए सिंचाई परियोजना का मुआवजा

नई दरों से दिया जाए सिंचाई परियोजना का मुआवजा

44
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। मंगलवार को सटई तहसील क्षेत्र के ग्राम सिलावट से आए किसानों ने जनसुनवाई में आवेदन देकर नैगुवां तालाब लघु सिंचाई परियोजना के तहत अधिग्रहित की गई जमीनों का मुआवजा नई दरों से दिलाने तथा बची हुई जमीनों की सिंचाई के लिए नहर की सुविधा दिलाए जाने की मांग की है। सिलावट निवासी किसान अरविंद सिंह ने बताया कि परियोजना के तहत गांव के कई किसानों की जमीनें अधिग्रहित की गई हैं, जिन्हें पुरानी दरों से मुआवजा दिया जा रहा है। किसानों की मांग है किसानों को नई दरों से मुआवजा दिया जाए ताकि वे खेती के लिए पुन: जमीनें खरीद सकें। इसके साथ ही आसपास की जमीनों को सिंचित बनाने के लिए नहर का निर्माण कराया जाए। इस मौके पर ग्राम सिलावट के दर्जनों किसान मौजूद रहे

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here