Home डेली न्यूज़ टीकमगढ़ थाना कोतवाली पुलिस को मिली बढ़ी कामयाबी-अवैध कट्टा बेचने वाला अंतर्राजिय...

टीकमगढ़ थाना कोतवाली पुलिस को मिली बढ़ी कामयाबी-अवैध कट्टा बेचने वाला अंतर्राजिय गिरोह उजागर, पुलिस के हत्थे चढ़े दो आरोपी दो आरोपियों से तीन अवैध 315 बोर कट्टे एवं 315 बोर के 04 जिंदा कारतूस किये जब्त

37
0
Jeevan Ayurveda


टीकमगढ़। अपराधों पर काबू पाने और अपराधियों को धर दबोचने में कोतवाली पुलिस को लगातार कामयाबियां मिल रही हैं। इतना ही नहीं कोतवाली क्षेत्र में की जा रही लगातार कार्रवाईयों के कारण इस इलाके में बदमाशों एवं अपराधियों में दहशत बनी हुई है। बीते दिनों एक लडक़ी को गोली मारे जाने के बाद से पुलिस लगातार इस मामले से जुड़े आरोपियों को खंगालने में जुटी रही। इस वारदात के बाद मुख्य आरोपी को दबोच लिया गया। वारदात से जुड़े अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने बाद जो मामला सामना आया है, वह और भी चौकाने वाला रहा। अवैध हथियार सप्लाई करने के मामले में पुलिस ने जिन आरोपियों को गिर$फतार किया है, इस गिरोह के तार उत्तर प्रदेश के महोबा, मऊरानीपुर, मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले से जुड़े हैं। पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ मनोहर सिंह मंडलोई के द्वारा टीकमगढ़ जिले के समस्त थाना एवं चौकी प्रभारियों को अवैध हथियार रखने एवं बेचने वालों के विरुद्ध अभियान चलाकर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया हैं। इसी तारतम्य मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीताराम, एसडीओपी टीकमगढ़ राहुल कटरे के मार्गदर्शन में, थाना प्रभारी कोतवाली टीकमगढ़ पंकज शर्मा के नेतृत्व में 21 जनवरी 25 को अवैध शस्त्र लिये रितिक ऊर्फ राजा रिछारिया तनय राकेश रिछारिया उम्र 24 साल निवासी मामौन दरवाजा टीकमगढ़ से एक अदद 315 बोर का कट्टा व 01 जिन्दा कारतूस जप्त कर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 48/25 धारा 25/27 आम्र्स एक्ट का कायम किया। पुलिस ने जब इस आरोपी से पूंछतांछ की, तो अनेक चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। आरोपी के द्वारा पंूछतांछ के दौरान बताने पर अवैध कट्टों का मुख्य बिक्रेता हरी शंकर तनय बाल मुकुन्द कुशवाहा उम्र 24 सान निवासी झांकारी थाना मऊरानीपुर जिला झांसी उत्तर प्रदेश, जो कि अवैध शस्त्रों का परिवहन करता था। साइबर सेल की सहायता से ढोंगा ग्राउण्ड टीकमगढ़ के पास दो अवैध 315 बोर के कट्टे एवं 03 कारतूस सहित गिरफ्तार किया गया। आरोपी की निशानदेही पर गिरोह के अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जायेगा। गिरोह के तार उत्तर प्रदेश के महोबा, मऊरानीपुर मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले से जुड़े हुए बताए गए हैं। जिन पर पुलिस द्वारा कार्यवाही की जायेगी।
गिरफ्तार आरोपियों का विवरण-
पुलिस के हवाले से मिली जानकारी में बताया गया है कि रितिक ऊर्फ राजा रिछारिया तनय राकेश रिछारिया उम्र 24 साल निवासी मामोन दरवाजा टीकमगढ़ 315 बोर का कट्टा व 01 जिन्दा कारतूस सहित पकड़ा गया। इसी प्रकार आरोपी हरी शंकर तनय बाल मुकुन्द कुशवाहा उम्र 24 सान निवासी झांकारी थाना मऊरानीपुर जिला झांसी उत्तर प्रदेश को दो अवैध 315 बोर के कट्टे एवं 03 कारतूस सहित दबोचा गया।
इनकी मेहनत ने दिखाया रंग-
कोतवाली पुलिस को मिली इस कामयाबी में पुलिस अधीक्षक श्री मंडलोई का कुशल निर्देशन जहां काम आया, तो वहीं कोतवाल पंकज शर्मा एवं उनकी टीम की मेहनत भी रंग लाई और कामयाबी हाथ लगी। बताया गया है कि मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में अपराध को बढ़ावा देते आ रहे इन आरोपियों के हवालात तक आने से निश्चित ही अपराध में कमीं आ सकेगी। इस कार्रवाई को अंजाम तक पहुंचाने वालों में निरीक्षक पंकज शर्मा, सउनि मोहन पाण्डे, सउनि उदय राज सिंह, सउनि आरके रिछारिया, प्रधान आरक्षक मनीष सिंह, भरत लडिया, रती राम, आरक्षक गजेन्द्र, पंकज, राम कुमार, रिषि, तेजेन्द्र की विशेष भूमिका रही है। टीकमगढ़ पुलिस की उक्त अवैध हथयारों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही जारी रहेगी।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here