Home डेली न्यूज़ चार बहनों के इकलौते भाई की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत

चार बहनों के इकलौते भाई की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत

49
0
Jeevan Ayurveda

गंभीर रूप से घायल हुआ साथी ग्वालियर में भर्ती, गांव में छाया मातम

।हरपालपुर। बीती शाम नौगांव थाना क्षेत्र के ग्राम मऊसहानियां के समीप हुए भीषण सड़क हादसे में ग्राम गुढ़ौ निवासी चार बहनों के इकलौते भाई की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में मृतक का एक साथी घायल भी हुआ है, जिसका ग्वालियर में इलाज जारी है। वहीं इस दुखद खबर से गुढ़ौ गांव में मातम छाया हुआ है।प्राप्त जानकारी के मुताबिक गुढ़ौ निवासी सूरज सिंह यादव का इकलौता पुत्र अरुण प्रताप सिंह उर्फ लला यादव अपने दोस्त सुरेन्द्र यादव के साथ जिला न्यायालय में पेशी के लिए छतरपुर गया था। यहां से वापिस घर आने के दौरान मऊसहानियां के पास शाम करीब 7 बजे उसकी बाइक को एक तेज रफ्तार ऑटो ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि अरुण की मौके पर मौत हो गई जबकि उसका साथी सुरेन्द्र गंभीर रूप से घायल हुआ। घटना के बाद सुरेन्द्र को जिला अस्पताल पहुंचाया गया था, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे तुरंत ही ग्वालियर रेफर कर दिया गया। वहीं पोस्टमार्टम के बाद जब अरुण का शव गुढौ गांव पहुंचा तो हर व्यक्ति की आंख नम हो गई। घर में बिलख रहे माता-पिता, चार बहनों, पत्नी और पुत्र-पुत्री की पीड़ा देखकर हर कोई भावुक हो उठा।

Ad

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here