Home डेली न्यूज़ ब्रह्माकुमारीज़ ने युवा दिवस पर मिशन स्पंदन के तहत शुरु किया नशा...

ब्रह्माकुमारीज़ ने युवा दिवस पर मिशन स्पंदन के तहत शुरु किया नशा मुक्त भारत अभियान

42
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय किशोर सागर द्वारा ब्रह्माकुमारीज़ के युवा प्रभाग एवं मेडिकल प्रभाग के तहत राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य में मिशन स्पंदन के तहत नशा मुक्त भारत अभियान एवं युवा प्रभाग की युवा दिवस की अंब्रेला थीम- उठो, जागो और अपनी शक्ति को पहचानो के तहत इंपैक्ट आध्यात्मिक स्वास्थ्य 2025 कार्यक्रम आयोजित किया गया।बीके कल्पना ने बताया कि कि 4 मार्च 2023 में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के साथ नशा मुक्त भारत अभियान समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर हुए और 2 दिसंबर 2024 को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो एनसीबी और ब्रह्माकुमारीज के बीच एमओयू साइन हुआ। इस समझौते का उद्देश्य आध्यात्मिक मार्गदर्शन के माध्यम से नशा मुक्त समाज का निर्माण करना है। यह पहल मिशन स्पंदन का एक हिस्सा है इस पहल के अंतर्गत नशा मुक्त जीवन शैली को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न गतिविधियों और जागरूकता अभियान आयोजित करने का लक्ष्य है। आज युवा दिवस के उपलक्ष्य में इस कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। बीके रीना ने कहा कि युवा के अंदर एक चुंबकीय शक्ति है सकारात्मक सोच जिसके द्वारा वह जो चाहे बन सकता है। बीके सुमन बहन ने कहा कि अपनी कमी कमजोरी का चिंतन न करके उन्हें दूर करने का प्रयास करके आगे बढऩा चाहिए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पन्ना ट्रेजरी ऑफिसर गौरव गुप्ता नौगांव सिविल अस्पताल से डॉ. आदित्य प्रताप सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बहनों के द्वारा एक ग्रुप डांस प्रस्तुत किया गया, और नशा मुक्ति का ड्रामा किया। विश्वनाथ सेवाकेंद्र प्रभारी बीके रमा ने सभी को शुभ प्रेरणायें दी और आगे बढऩे के लिए छोटे-छोटे टिप्स बताएं। कार्यक्रम के अंत में गौरव गुप्ता और डॉक्टर आदित्य प्रताप सिंह ने इतनी छोटी उम्र में बड़ी उपलब्धि प्राप्त करने के अपने अनुभव सांझा किये जिसे सुनकर सभी युवाओं को बहुत खुशी हुई। तत्पश्चात सभी ने मिलकर नशा मुक्ति की प्रतिज्ञा की और ईश्वरीय प्रसाद ग्रहण किया।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here