Home डेली न्यूज़ घर के आंगन में लगा रखे थे गांजा के पेड़

घर के आंगन में लगा रखे थे गांजा के पेड़

21
0
Jeevan Ayurveda

पुलिस ने छापामार कर किए जप्त, तीन गिरफ्तार

छतरपुर। छतरपुर पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ उत्पादन, संग्रह, विक्रय एवं परिवहन करने वालों के विरुद्ध निरंतर कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस द्वारा गौरिहार थाना क्षेत्र के ग्राम मनुरिया में छापामार कार्रवाई की गई, जिसमें पुलिस के हाथ बड़ी मात्रा में गांजा के पेड़ लगे हैं। बताया गया है कि मनुनिया गांव के तीन लोगों ने अपने घरों के आंगन में यह पेड़ लगा रखे थे। गांजा के पेड़ जप्त कर तीन लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है, साथ ही आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।गौरिहार थाना प्रभारी निरीक्षक उदयवीर सिंह तोमर ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिलने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों द्वारा लवकुशनगर अनुभाग के विभिन्न थानों से एक संयुक्त टीम गठित की गई थी, जिसने ग्राम मनुरिया के तीन घरों पर छापामार कार्रवाई की। कार्रवाई में मनुरिया निवासी राकेश सिंह, वीर रतन सिंह और कामता सिंह के घर के आंगन में गांजा के पेड़ लगे मिले। तीन घरों से कुल 154 छोटे-बड़े पेड़ जप्त किए गए हैं, जिनका वजन करीब 200 किलोग्राम तथा कीमत करीब 16 लाख रुपए है। गौरिहार थाना में आरोपी राकेश सिंह पिता फूल सिंह, राजोल उर्फ वीर रतन सिंह पिता चंदन सिंह और कामता सिंह पिता बाबू सिंह के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। कार्रवाई में गौरिहार थाना प्रभारी के अलावा सरवई थाना प्रभारी उपनिरीक्षक अतुल कुमार झा, गोयरा थाना प्रभारी उपनिरीक्षक संजय पांडे, हिनौता थाना प्रभारी उपनिरीक्षक राजकुमार यादव सहित संबंधित थानों के पुलिस बल की सराहनीय भूमिका रही।

Ad

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here