
छतरपुर। नगरपालिका छतरपुर निकाय अंतर्गत मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान द्वितीय चरण के तहत 22 जनवरी 2025 तक हितग्राही मूलक योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए मंगलवार को शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में केन्द्र और राज्य सरकार की हितग्राही मूलक योजनाओं से शत-प्रतिशत हितग्राहियों को सैचुरेशन किया जाना है। वार्ड स्तर पर घर-घर सर्वे कर सभी पात्र हितग्राहियों लाभान्वित किया जा रहा है। साथ ही शिविर में पात्र हितग्राहियों को केन्द्र और राज्य सरकार की हितग्राही मूलक योजनाओं का लाभ प्रदाय किया गया। जिसमें 70 वर्ष अधिक उम्र के हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए, और हितग्राहियों को संबल कार्ड वितरित किए गए।मुख्यमंत्री जनकल्याण शिविर द्वितीय चरण का शिविर आजमुख्यमंत्री जनकल्याण शिविर द्वितीय चरण 8 जनवरी बुधवार को संकट मोचन तालाब शनिदेव मंदिर के पास छतरपुर में आयोजित होगा। शिविर में वार्ड क्रमांक 11, 12, 13, 14 एवं 15 के हितग्राही शिविर के माध्यम से हितग्राहियों को हितलाभ एवं विभागीय योजनाओं, सेवाओं के लाभ से लाभान्वित किया जा रहा है।इस दौरान पार्षद धीरज गुप्ता, गोविन्द्र तिवारी, रामदयाल यादव, पार्षद प्रतिनिधि सुनील वर्मा, सिटी मिशन मैनेजर सीपी गुप्ता, एफएलसी हरिशचन्द्र नापित, अधिकारी-कर्मचारी सहित वार्डवासी उपस्थित रहे।









