
टीकमगढ़। जिले में अवैध शराब बिक्री का गोरखधंधा किस कदर फलफूल रहा है, इसका अंदाजा विगत वर्ष हुई पुलिस कार्रवाईयों को देखकर आसानी से लगाया जा सकता है। करोड़ों रूपए की अवैध शराब तो केवल पुलिस के हत्थे चढ़ सकी है। 5 करोड़ रूपए से अधिक की अवैध शराब को बरामद करना निश्चित ही पुलिस की सराहना के योग्य हो, लेकिन यह भी ङ्क्षचता का विषय है कि जिले में किस कदर अवैध शराब की बिक्री कर प्रशासन और शासन को चूना लगाया जा रहा है। शासन को होने वाली राजस्व की क्षति को रोक पाना पुलिस के लिए बढ़ी चुनौति कहा जा सकता है। ऐसे में अवैध शराब की बिक्री पर लगात कसने वाला आबकारी मुहकमा क्या कर रहा है, यह और बढ़ी चिंता का विषय कहा जा सकता है। आबकारी विभाग की बढ़ती उदासीनता और लापरवाही ने आबकारी माफियाओं के हौसले बुलंद कर रखे हैं। बताया गया है कि मुख्यमंत्री एवं पुलिस महानिदेशक के निर्देशन में टीकमगढ़ पुलिस द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही जारी बनी हुई है। टीकमगढ़ पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में वर्ष 2024 में अवैध शराब बेचने वालों के विरुद्ध की गई सख्त कार्यवाही की गई। विगत वर्ष 2024 में अवैध शराब कुल 17285 लीटर कीमती लगभग 5 करोड़ 88 लाख 26 हजार 111 रुपए जब्त की गई। बताया गया है कि गत वर्ष 1377 आरोपियों के विरुद्ध अपराध आवकारी एक्ट में कायम किए गए। पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ मनोहर सिंह मंडलोई द्वारा अवैध शराब विक्रय एवं परिवहन करने वालों पर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ सीताराम, एसडीओपी टीकमगढ़ राहुल कटरे एसडीओपी टीकमगढ़ राहुल कटरे के मार्गदर्शन में समस्त थाना प्रभारी द्वारा गत वर्ष 2024 में प्रभावी कार्यवाही की गई । वर्ष 2024 में विभिन्न थाना अंतर्गत रेड कार्यवाही कर 1377 आरोपियों पर आवकारी अधिनियम में 1346 प्रकरण दर्ज कर अवैध शराब कुल 17285 लीटर कीमती ?5882611 (अंग्रेजी शराब 225 लीटर एवं देशी शराब 11470 लीटर, कच्ची शराब 5142 लीटर) की जप्त कर विवेचना में लिए जा चुके हैं । टीकमगढ़ पुलिस द्वारा गत वर्ष की भांति लगातार मुखबिर तंत्र की सहायता से अवैध शराब के विरुद्ध रेड कार्यवाही की जा रही है । टीकमगढ़ पुलिस द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।








