Home डेली न्यूज़ टीकमगढ़ में लैला मजनूं अभियान ने मनचलों की खबर, संदिग्ध इलाकों पर...

टीकमगढ़ में लैला मजनूं अभियान ने मनचलों की खबर, संदिग्ध इलाकों पर पुलिस की नजर

32
0
Jeevan Ayurveda


टीकमगढ़। पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ के निर्देशन में महिला थाना पुलिस द्वारा लैला मजनू अभियान अंतर्गत टीकमगढ़ शहर में विभिन्न स्थानों पर संदिग्धों से पूँछताँछ कर वैधानिक कार्यवाही की गई। अभियान में 372 से अधिक मजनुओं को पकड़ा जा चुका है। पकड़े गए मजनुओं के अभिभावकों को बुलाकर समझाईस दी गई। बताया गया कि कार्यवाही के फोटोग्राफ्स लिए जा रहे है। पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ मनोहर सिंह मंडलोई के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीताराम, एसडीओपी टीकमगढ़ राहुल कटरे के मार्गदर्शन में महिला थाना पुलिस द्वारा ’लैला मजनू अभियान’ के तहत टीकमगढ़ के स्कूल, कॉलेज, पार्कों पास के संदिग्ध स्थानों पर घूम रहे मजनुओं, संदिग्ध व्यक्तियों से पूंछतांछ की जा रही व घूमने का वैध कारण न बता पाने पर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है । बताया गया है कि होटल, लॉज, धर्मशाला, उपवन पार्क, पिकनिक स्पॉट, तालाब आदि पर लगातार औचक पेट्रोलिंग की जा रही है। पकड़े गए मजनुओं के अभिभावकों को बुलाकर समझाइस दी जा रही है । अभी तक 372 से अधिक मजनुओं पर वैधानिक कार्यवाही की जा चुकी है । टीकमगढ़ पुलिस द्वारा लैला मजनू अभियान के अंतर्गत मजनुओं पर कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here