Home डेली न्यूज़ कोतवाली पुलिस ने पकड़े 4 अपराधी

कोतवाली पुलिस ने पकड़े 4 अपराधी

24
0
Jeevan Ayurveda

कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुजूर ने बताया कि छतरपुर पुलिस द्वारा अवैध हथियार के विरुद्ध की जा रही कार्यवाही के तहत कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि तीन दिन पूर्व थाना क्षेत्र की फूला देवी कॉलोनी में उपद्रव करने वाले तीन आरोपियों सहित कुल चार अपराधी पकड़े गए हैं। उन्होंने बताया कि फूला देवी कॉलोनी में उपद्रव करने वाले उमेश वाल्मीकि, रज्जू वाल्मीकि और वीरू वाल्मीकि तीनों निवासी फूला देवी कॉलोनी के अलावा थाना क्षेत्र में अवैध धारदार हथियार लिए घूम रहे राहुल अहिरवार निवासी ग्राम अनगौर थाना गुलगंज को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के विरुद्ध आयोग अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत कार्यवाही की जा रही है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here