Home डेली न्यूज़ शस्त्र लाइसेंसधारियों को पुलिस ने दी हिदायत

शस्त्र लाइसेंसधारियों को पुलिस ने दी हिदायत

68
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। बाजना थाना में गुरूवार को शस्त्र लाइसेंसधारियों की बैठक आयोजित कर पुलिस द्वारा सुरक्षा एवं सतर्कता संबंधी दिशा-निर्देश दिए गए। बाजना थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह सिकरवारने बताया कि थाना क्षेत्र के शस्त्र लाइसेंसधारियों को बताया कि वे अपना लाईसेंसी शस्त्र किसी भी अन्य व्यक्ति को न दें, लाईसेंसी शस्त्र का प्रदर्शन ना करें, लाईसेंसी शस्त्र आत्मरक्षा के लिए है इसलिए किसी समारोह में हर्ष फायर ना करें, लाईसेंसी शस्त्र हेतु कारतूस का अनावश्यक क्रय ना करें, क्रय किये हुए कारतूस को अन्य व्यक्ति को न दें। शस्त्र लाईसेंसधारियो को समझाईस दी गई कि शस्त्र के साथ फोटो या सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर शेयर ना करें, न ही किसी व्यक्ति को ऐसा करने हेतु शस्त्र दें। कारतूस क्रय करते समय ध्यान दें जिस गन हाउस सेंटर से जितने कारतूस क्रय किये है उतने ही रजिस्टर मे लिखे हो, ज्यादा ना लिखे हो, यह देखकर ही रजिस्टर में हस्ताक्षर करें।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here