
जिले को दहलाने वाले प्राचार्य हत्याकांड के बाद से पुलिस द्वारा अवैध हथियारों के प्रदर्शन, इस्तेमाल और विक्रय करने वालों को पकडऩे के लिए अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है। अभियान के तहत पिछले 48 घंटों में जिले के भीतर कुल 40 बदमाश पकड़े गए हैं, जिनके विरुद्ध विधि सम्मत कार्रवाई हुई है। पुलिस अधीक्षक अगम जैन ने बताया कि यदि किसी स्थान पर कोई व्यक्ति लाइसेंसी हथियार का प्रदर्शन अथवा उससे फायरिंग करते मिला तो उस पर भी सख्त कार्रवाई होगी। उन्होंने बताया कि ऐसे लोगों के लाइसेंस निरस्त करने का प्रतिवेदन कलेक्टर को भेजा जाएगा।









