
बमीठा। खजुराहो रेलवे स्टेशन से बागेश्वर धाम यात्रियों को लेकर जा रही टैक्सी अनियंत्रित होकर पलट गयी। टैक्सी में लगभग आधा दर्जन यात्री सवार थे।जानकारी के अनुसार खजुराहो रेलवे स्टेशन से सवारियां लेकर बागेश्वर धाम जा रही टैक्सी दोपहर लगभग दो बजे बमीठा थाना क्षेत्र के पीरा तिगैला के पास अनियंत्रित होकर पलट गयी। टैक्सी में सवार सुनीता कुमारी, विपिन बिहारी रसजगिर जिला नालंदा बिहार, राजकुमारी देवी रामशंकर वनारस उप्र सहित अन्य यात्री घायल हुए हैं। घायलों ने बताया कि टैक्सी चालक मोबाइल पर बात कर रहा था तभी टैक्सी अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरायी और पलट गयी। घटना में घायल यात्रियों को बमीठा स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया है।









