Home डेली न्यूज़ सूने घर से लाखों की चोरी, पुलिस ने शुरू की जांच

सूने घर से लाखों की चोरी, पुलिस ने शुरू की जांच

183
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत चौबे कॉलोनी में माता सीतादेवी कॉलेज के पास रहने वाले एक यादव परिवार के घर को चोरों ने बीती रात निशाना बनाया है। चोरों ने घर से लाखों रूपए के जेवरात सहित नगदी चोरी की है।पीडि़त रोहित यादव ने बताया कि बीती रात उसके घर को चोरों ने निशाना बनाया है। वह जब सुबह घर पहुंचा तो देखा कि घर के ताले टूटे हुए थे। पीडि़त रोहित यादव ने तत्काल पुलिस को चोरी की जानकारी दी। मौके पर सिविल लाइन थाना प्रभारी बाल्मीक चौबे पुलिस बल के साथ पहुंचे और मौका मुआयना किया। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीव्ही कैमरे भी खंगाले है। रोहित यादव ने बताया कि घर से सोने चांदी के जेवरात चोरी हुए हैं जिनकी कीमत लगभग डेढ़ लाख रूपए है। पुलिस ने चोरी की एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here