
छतरपुर। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी शहर के मोटे के महावीर मंदिर परिसर में श्री रामचरित मानस सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें हर रोड बड़ी संख्या में धर्मप्रेमी शामिल हो रहे हैं। जिसमें महावीर दास जी ब्रह्मचारी (पारीक्षा धाम) द्वारा प्रवचन तथा श्री शिवानी दीदी द्वारा रामकथा सुनाई जा रही है। बीते रोज की आरती रोटरी क्लब के पूर्व असिस्टेंट गवर्नर अरुण राय, पंकज पाठक, अरुण बुधौलिया, एडवोकेट आनंद शर्मा और डॉ विनोद रावत सहित अन्य धर्म प्रेमियों ने की। आपको बता दें कि गत 4 नवंबर से प्रतिदिन शाम 5 बजे से रात 9 बजे तक संतों के प्रवचन आयोजन स्थल पर हो रहे हैं, जिसमें महावीर दास जी ब्रह्मचारी (पारीक्षा धाम), सुश्री शिवानी दीदी, राजकुमार उदैनिया, राघवेन्द्र शरणदास रामायणी एवं पंडित देवनाथ पाठक के प्रवचन धर्मप्रेमियों को सुना रहे हैं। कार्यक्रम के संयोजक डॉ विनोद रावत एवं श्री मोटे के महावीर मंदिर समिति के तत्वावधान में आयोजित हो रहे इस कार्यक्रम का आनंद भक्तप्रेमी 10 नवंबर तक ले सकेंगे। 11 नवंबर को सुबह 10 बजे से हवन-पूजन और दोपहर 12 बजे से भंडारा होगा। डॉ रावत ने उक्त धार्मिक कार्यक्रम में अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होकर पुण्यलाभ कमाने का आग्रह किया है।









