Home डेली न्यूज़ मस्जिद में बम रखने की धमकी से फैली सनसनीसी

मस्जिद में बम रखने की धमकी से फैली सनसनीसी

26
0
Jeevan Ayurveda

एसपी, बम स्क्वॉयड सहित पुलिस बल जांच में जुटा

छतरपुर। सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत सिंघाड़ी नदी के पास स्थित सुल्तानुल हिंद मस्जिद में एक पत्र मिला जिसमें लिखा था मस्जिद में बम रखा गया है इस बात को कोई हल्के में न ले। उक्त पत्र पढ़कर लोगों में हड़कंप मच गया। लोगों ने इसकी सूचना तत्काल थाना सिविल लाइन पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की है।मस्जिद के इमाम मोहम्मद शराफत खान ने बताया कि दोपहर की नमाज के वक्त उन्हें एक पर्चा मिला जिसमें बुन्देली भाषा में मस्जिद में बम रखने की बात कही गई थी। उन्होंने इस पर्चे को मस्जिद में नमाज पढऩे आए लोगों को दिखाया और इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर सीएसपी अमन मिश्रा, सिविल लाइ थाना प्रभारी बाल्मीक चौबे, बम स्क्वॉयड व डॉग स्क्वॉयड की टीम पहुंची और जांच में जुट गई। पुलिस ने पूरी तरह जांच-पड़ताल की साथ ही आसपास के क्षेत्र में भी जांच की लेकिन उन्हें कहीं कुछ भी नहीं मिला। पुलिस ने एहतियातन मस्जिद को खाली करवा दिया है और लोगों को हिदायत दी है कि जब तक जांच चल रही है कोई भी मस्जिद में प्रवेश न करे।इनका कहना-सुल्तानुहिल मस्जिद में एक बजे नमाज पढऩे की जगह पर एक लेटर पड़ा हुआ मिला है। लेटर में बुन्देली में बम रखने की धमकी लिखी थी। संपूर्ण मंस्जिद एवं आसपास के क्षेत्र में जांच की गई है। कहीं कुछ नहीं मिला है। एहतियातन तौर पर लोगों को हिदायत दी गई है कि अभी मस्जिद से दूर रहें।अमन मिश्रा, सीएसपी, छतरपुर

Ad

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here