Home डेली न्यूज़ आधा दर्जन मांगों को लेकर कृषि विस्तार अधिकारियों ने सौंपा ज्ञापन

आधा दर्जन मांगों को लेकर कृषि विस्तार अधिकारियों ने सौंपा ज्ञापन

35
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। मंगलवार को मध्य प्रदेश कृषि विस्तार अधिकारी संघ के प्रांतीय आवाहन पर छतरपुर जिला इकाई द्वारा 6 मांगों का ज्ञापन जिला प्रशासन के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजकर समाधान कराने की मांग रखी गई। संघ के जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र शर्मा सुमन ने बताया कि कृषि विभाग की अंतिम कड़ी एवं हरित क्रांति के अग्रदूत कहे जाने वाले कृषि विस्तार अधिकारी अपनी समस्याओं के निराकरण के लिए विगत 10 वर्षों से संघर्षरत हैं। इसी क्रम में प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर ज्ञापन सौंपे गए हैं।उन्होंने बताया कि ज्ञापन के माध्यम से संघ ने जो मांगें उठाई हैं उनमें कृषि विस्तार अधिकारियों को 28 हजार वेतनमान देने, विभाग में उच्च पद प्रभार की प्रक्रिया प्रारंभ किए जाने, 35 वर्ष का सेवाकाल पूर्ण कर चुके कर्मचारियों को चतुर्थ समयमान वेतनमान का लाभ देने, स्थायी यात्रा भत्ता 300 रुपये से बढ़ाकर 3000 रुपये किये जाने और कृषि विस्तार अधिकारियों को पटवारी के समान अतिरिक्त भत्ता 500 के स्थान पर 1000 रुपये प्रति माह तथा एग्रीस्टेक भत्ता 4000 प्रति माह दिया जाने की मांग शामिल है। ज्ञापन में चेतावनी दी गई है कि यदि मांगों का निराकरण नहीं हुआ तो 17 अक्टूबर 2024 को भोपाल में एक दिवसीय धरना एवं प्रदर्शन किया जाएगा।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here