
छतरपुर। शारदीय नवरात्रि के अवसर पर निर्वाना संस्थान में रविवार को दोपहर 12:30 बजे से कन्या भोज का आयोजन किया गया है साथ ही दिव्यांग कन्याओं के साथ खुशियां मनाई गई। उनके साथ गेम भी खेले। यह आयोजन जिला युवा चौरसिया महिला समिति छतरपुर के द्वारा आयोजित किया गया। बच्चों को खिलौने बांटकर उनके साथ खेल खेले गये। नेत्रहीन बच्चियों ने भजन सुनाए, महिला समिति की सदस्यों ने निर्वाणा फाउंडेशन के सभी दिव्यांग बच्चियों के साथ गरबा कर मां दुर्गा की आराधना की। गौरतलब है कि इस संस्थान में करीबन 75 कन्याएं हैं जो विभिन्न शारीरीक कमियों से जूझ रहीं हैं। ऐसे में विभिन्न सामाजिक संस्थान द्वारा इन बच्चों को समाज की विभिन्न गतिविधियों में शामिल होने का अवसर मिलता है और वे हर गतिविधि से जुड़ी रहतीं है।









