Home डेली न्यूज़ शारदीय नवरात्रि शुरू, हर गली-मोहल्ले में विराजी मातारानी

शारदीय नवरात्रि शुरू, हर गली-मोहल्ले में विराजी मातारानी

169
0
Jeevan Ayurveda

विधिविधान से श्रद्धालु कर रहे पूजा अर्चना

छतरपुर। शारदीय नवरात्रि का पर्व गुरूवार से शुरू हो गया है। इस नवरात्रि में जहां देवी मंदिरों में पूजा अर्चना होती है वहीं माता की प्रतिमा रखकर पूजा करने का विधान है। नवदुर्गा उत्सव समितियों की ओर से मातारानी का दरबार सजाया गया है। सुबह से ही देवी मंदिरों में लोगों की खासी भीड़ दिखाई दे रही थी। मातारानी के जयकारों से मंदिर प्रांगण गूंज उठा।स्थानीय खेरे की देवी मंदिर के पुजारी आशुतोष चतुर्वेदी ने बताया कि इस बार मातारानी पालकी में सवार होकर आयी हैं जिससे सुख, यश, वैभव मिलता है। नवरात्रि के पावन पर्व पर सुबह से देवी मंदिरों में खासी भीड़ देखी गई। लोगों ने मां दुर्गा के रूपों की पूजा कर अभिषेक किया और सुख समृद्धि की कामना की। आसपास के देवी मंदिर काली माता मंदिर हमा, झनझन देवी, बगराजन माता, फूलादेवी, गांव की देवी, खेरे की देवी मंदिर के अलावा अन्य देवी मंदिरों में मातारानी के जयकारे सुबह से ही गूंजने लगे। इसके अलावा हर गली-मोहल्ले में मातारानी के पण्डाल सजाए गए हैं। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शुभ मुहूर्त में मातारानी की मूर्ति स्थापित की गई। 9 दिनों तक यह धार्मिक महोत्सव चलता रहेगा।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here