Home डेली न्यूज़ शराबी ने रास्ता रोककर कर दिया वल्लम से हमला

शराबी ने रास्ता रोककर कर दिया वल्लम से हमला

29
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। भगवां थाना अंतर्गत आने वाली घुवारा चौकी क्षेत्र के ग्राम वरईयन खेरा निवासी सोबरन लोधी ने मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायती आवेदन देते हुए बताया कि गत 29 सितंबर को वह गांव से घुवारा की ओर जा रहा था, तभी रास्ते में गांव के मुन्ना विश्वकर्मा ने उसका रास्ता रोक लिया। चूंकि मुन्ना शराब के नशे में धुत था इसलिए सोबरन ने उससे बचकर निकलने का प्रयास किया लेकिन इसी बीच मुन्ना विश्वकर्मा ने उसके ऊपर धारदार बल्लम से हमला कर दिया, जिस कारण से सोबरन घायल हो गया। घटना के बाद सोबरन ने घुवारा चौकी में शिकायत की थी लेकिन संतोषजनक कार्रवाई न होने के कारण उसने पुलिस अधीक्षक को पूरी घटना बताकर आरोपी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here