Home डेली न्यूज़ वृद्धजन दिवस पर महर्षि विद्या मंदिर ने प्रबुद्धजनों को किया सम्मानित

वृद्धजन दिवस पर महर्षि विद्या मंदिर ने प्रबुद्धजनों को किया सम्मानित

31
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। पूरे देश भर में 34वां अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस सम्मान के साथ वृद्ध होना की थीम के साथ मनाया गया जिसका उद्देश्य दुनिया भर में वृद्ध व्यक्तियों के लिए देखभाल और सहायता प्रणालियों को मजबूत करना था। इस अवसर पर महर्षि विद्या मंदिर प्रशासन द्वारा शहर के अति गणमान्य तीन व्यक्तित्वों सन्मति विद्या मंदिर की संस्थापक श्रीमति प्रमोद जैन, पत्रकार जगत के छतरपुर के स्तम्भ श्याम अग्रवाल एवं सरल एवं सहज व्यक्तित्व के धनी डॉ हृदेश खरे को उनके द्वारा अपने अपने कार्य क्षेत्रों में वहुमूल्य एवं सकारात्मक योगदान के लिए उनके आवास एवं कार्यस्थल पर पहुँचकर विद्यालय प्राचार्य सीके शर्मा द्वारा सम्मानित किया गया। वहीं विद्यालय स्टाफ की ओर से प्रशासनिक अधिकारी राहुल कुशवाहा एवं अकैडमिक अधिकारी गनेश सिंह द्वारा बरेली से नेपाल तक 1500 किमी साइकिलिंग कर लौटे अपने प्राचार्य सीके शर्मा को उनके विद्यालय एवं विद्यार्थियों के प्रति समर्पण के लिए सम्मानित किया।इस अवसर पर विद्यालय की ओर से इंदु सिंह, मीडिया प्रभारी पंकज कुमार जैन, शिवा सक्सेना, प्रमोद दुबे, एलपी गुप्ता, आलोक दीक्षित, धनेंद्र द्विवेदी आदि उपस्थित रहे। प्राचार्य सीके शर्मा ने वरिष्ठजनों को समाज एवं राष्ट्र की धरोहर बताते हुए कहा कि इस वर्ग का अनुभव हम सभी को सफलता पूर्वक आगे बढऩे की राह प्रशस्त करता है।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here