
छतरपुर। राष्ट्रीय पोषण माह के अन्तर्गत ग्राम दोनी, बमोरी एवं परसनियां आंगनवाड़ी केंद्र में गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर उचित पोषण हेतु खानपान का आवश्यक परामर्श दिया गया। साथ ही स्वच्छता एवं एनीमिया की रोकथाम के लिए आवश्यक पोषण आहार के बारे में जानकारी दी गई। जिससे मां एवं शिशु दोनों स्वस्थ रह सकें। साथ ही हाई रिस्क के विषय में समझाकर उचित समय पर निदान एवं उपचार की सलाह दी गई और किशोरी बालिकाओं को मासिकधर्म के विषय में जानकारी दी गई। कुपोषित बच्चों का वजऩ, ऊंचाई लेकर, सुपुष्टि योग दिया गया तथा सभी को नि:शुल्क औषधि प्रदान की गई। इस दौरान गर्भवती, धात्री महिलाएं, किशोरी बालिकाएं एवं बच्चे उपस्थित रहे। इसके अलावा संबंधित ग्राम के आयुष्मान आरोग्य मंदिर द्वारा भी पोषण के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही मोटे अनाज के सेवन के लिए प्रेरित किया गया।









