Home डेली न्यूज़ पुलिस ने मारपीट करने वालों पर मामूली धाराओं में दर्ज किया मामला

पुलिस ने मारपीट करने वालों पर मामूली धाराओं में दर्ज किया मामला

26
0
Jeevan Ayurveda

एसपी के पास न्याय की गुहार लगाने पहुंचा पीड़ित परिवार

छतरपुर। ईशानगर थाना क्षेत्र के ग्राम बंधीकला में शराब के लिए पैसे न देने पर तीन युवकों द्वारा एक व्यक्ति के साथ के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि ईशानगर पुलिस ने आरोपियों पर मामूली धाराओं में प्रकरण पंजीबद्ध किया है। शनिवार को जिला मुख्यालय पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पीड़ित परिवार ने शिकायती आवेदन देकर उचित कार्रवाई की मांग की है।बंधीकला निवासी देवीदीन कुशवाहा ने बताया कि गत 8 सितंबर की सुबह करीब 11 बजे उसके पिता बाबूलाल कुशवाहा खेतों की ओर जा रहे थे तभी गांव के राघवेन्द्र यादव, भूपेन्द्र यादव और जीतेन्द्र यादव ने उन्हें रोक लिया और शराब के लिए पैसे मांगे। जब बाबूलाल ने पैसे देने से इंकार किया तो तीनों ने लाठी-डंडों से बाबूलाल के साथ मारपीट कर दी। मारपीट में बाबूलाल का एक हाथ फ्रैक्चर होने के साथ-साथ गुप्तांग में चोट आई है। देवीदीन का आरोप है कि घटना के बाद वह ईशानगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने गया था लेकिन ईशानगर सरपंच के हस्ताक्षेप के कारण पुलिस ने आरोपियों पर मामूली धाराओं में मामला दर्ज किया है। देवीदीन की मांग है कि आरोपियों पर उचित धाराओं में मामला पंजीबद्ध कर उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here