
छतरपुर। आयुक्त सहकारिता एवं पंजीयक के निर्देशानुसार विभागीय कार्यालय, सहकारी बैंकों एवं सहकारी समितियों में 12 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं, जिसका पालन करते हुए शनिवार को जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अधिकारी-कर्मचारियों ने परिसर को साफ स्वच्छ बनाया। प्रशासक करुणेन्द्र प्रताप सिंह मार्गदर्शन में चलाए गए इस सफाई अभियान के दौरान महाप्रबंधक आरएस भदौरिया, प्रमोद तिवारी, सुरेश रावत, अशफाक मोहम्मद, रामदास साहू, शत्रुघ्न बुंदेला, अनिमेष द्विवेदी, सुंदरम गुप्ता, शिखा गुप्ता, रिचा खरे, नम्रता रिछारिया, पूजा श्रीवास्तव सहित समस्त मुख्यालय स्टाफ मौजूद रहा।









