Home डेली न्यूज़ पटवारी को धमकाने और झूठे आरोप को लेकर तहसील पटवारी संघ ने...

पटवारी को धमकाने और झूठे आरोप को लेकर तहसील पटवारी संघ ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

32
0
Jeevan Ayurveda

बक्सवाहा। आज पटवारी संघ तहसील बक्सवाहा के पटवारियों ने मिलकर तहसीलदार बक्सवाहा को ज्ञापन सौंप कर शिकायतकर्ता लालचंद राठौर निवासी सुजारा के विरुद्ध विधि सम्मत कार्रवाई की मांग की है। पटवारी संघ द्वारा सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया है कि बक्सवाहा तहसील अंतर्गत पटवारी हल्का धरमपुरा अतंर्गत मौजा लीलौन वीरान स्थित भूमि खसरा नंबर 215/3 सहित कुल किता 09 रकवा 2.142 हेक्टेयर भूमि का सीमांकन हेतु आवेदक रामाधार राठौर निवासी सुजारा के आवेदन पर तहसीलदार के आदेश अनुसार हल्का पटवारी आनंद चौरसिया द्वारा 20 मई को सीमांकन कर पंचनामा बनाकर प्रतिवेदन तहसीलदार को सौप दिया, जिसमें उल्लेखित किया कि आवेदक की खसरा नं. 215/3 , 215/4 , 215/5 में रकवा 0.952 हेक्टेयर भूमि पर लालचंद राठौर का बेजा कब्जा पाया गया था। आवेदक रामाधार राठौर ने उक्त बेजा कब्जा हटाने को लेकर तहसीलदार को आवेदन प्रस्तुत किया, जिस प्रकरण के अंतर्गत तहसीलदार के आदेश अनुसार उक्त हल्का के पटवारी , राजस्व निरीक्षक के साथ गत 13 अगस्त को मौके पर कब्जा दिलाने हेतु पहुंचे और आपसी सहमति के साथ कार्य करने की चर्चा की परन्तु लालचंद राठौर ने उक्त पटवारी को धमकाया और कहा कि अगर कब्जा हटाने की कार्रवाई की तो जान से मरवा देंगे। किसी प्रकरण के साथ ही उक्त लालचंद राठौर व इनका पुत्र द्वारा ग्राम लीलोन पटवारी हल्का धरमपुरा में करीब तीन हेक्टेयर शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा हटवाये जाने की चर्चा भी गरम हो गई जिससे उक्त लालचंद राठौर बौखला कर गत 4 सितम्बर को यहां के तहसीलदार को ज्ञापन आवेदन देकर मीडिया को गुमराह कर समाचार प्रकाशित करवा कर दबाव बनाया जा रहा है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here