Home डेली न्यूज़ शीलिंग स्कूल में मनाया गया जन्माष्टमी का पर्व

शीलिंग स्कूल में मनाया गया जन्माष्टमी का पर्व

32
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। श्री कृष्ण जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर नगर के प्रतिष्ठित विद्यालय शीलिंग पब्लिक स्कूल में शिक्षकों एवं विद्यार्थियों द्वारा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विद्यालय के एम डी संजीव आर नगरिया ने अपने भाषण में भगवान श्री कृष्ण की स्तुति करते हुए गीता के संदेश और कर्म के महत्व को समझाया। वरिष्ठ शिक्षिका संध्या श्रीवास्तव ने भगवान के अवतरण दिवस की कथा सुनाते हुए, गीता का संदेश एवं भगवान को रणछोड़ क्यों कहते हैं कि कथा बताई इसके अतिरिक्त मैडम रेशू अरजरिया, समीक्षा तिवारी, मोहिनी खरे प्रीति रतनानी, साक्षी असाटी, आरती कुशवाहा, कविता सोनी, सरिता सोनी, हिमानी सोनी,पुष्पा टीचर एवं शोभा जैन ने अपने मनोहारी कृष्ण भजनों द्वारा भक्ति मय वातावरण रच दिया। इसके अतिरिक्त विद्यार्थियों ने भी प्रस्तुति दी। आठवीं कक्षा की निशा ने मनोहारी भजन प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में वरिष्ठ शिक्षक संतोष गुप्ता, राहुल द्विवेदी, महेंद्र कुशवाहा, अमित कुमार, विभास खरे, सहित समस्त शिक्षक उपस्थित थे। प्राचार्य सौम्या सिंह परमार,उप प्राचार्य ख्याति चतुर्वेदी, ऑफिस सुपरेन्डेन्ट सुषमा त्रिपाठी, शैफाली श्रीवास्तव, रोहित नामदेव ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं। अंत में विद्यालय की प्राचार्य सौम्या सिंह परमार ने भगवान श्री कृष्ण के संदेशों की चर्चा करते हुए सदा सकारात्मक सोच रखने के लिए कहा और शिक्षकों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती संध्या श्रीवास्तव ने किया।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here