Home डेली न्यूज़ अहिल्याबाई होल्कर जन्म त्रिशताब्दी समिति ने आयोजित किया कार्यक्रम

अहिल्याबाई होल्कर जन्म त्रिशताब्दी समिति ने आयोजित किया कार्यक्रम

39
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। अहिल्याबाई होल्कर जन्म त्रिशताब्दी समिति द्वारा बीते रोज शहर के नरसिंह मंदिर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें अहिल्याबाई होल्कर के बारे में स्थानीय महिला वक्ताओं द्वारा अपने विचार प्रस्तुत किए गए। वक्ताओं ने बताया कि राजमाता अहिल्याबाई होल्कर ने 18वीं शताब्दी में मालवा राज्य पर शासन किया। वे देश की दूरदर्शी महिला थीं, जिन्होंने आपने धर्म को फैलाने और औद्योगीकरण को बढ़ावा देने में बहुत बड़ा योगदान दिया। कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य लोगों ने महारानी अहिल्याबाई होल्कर को श्रद्धांजलि अर्पित की। भाग्यश्री नातू के निर्देशन में अहिल्याबाई होल्कर के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित किए गए। संचालन मानसी ताम्रकार ने किया। इस अवसर पर वंदना बुंदेला, डॉ शुभकीर्ति सिन्हा, निशा गुप्ता, प्रभा, बरखा, संध्या सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति उपस्थिति रही।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here