Home डेली न्यूज़ नपा ने ट्रेचिंग ग्राउंड की दीवारों पर 2022 में लिखे स्लोगनों को...

नपा ने ट्रेचिंग ग्राउंड की दीवारों पर 2022 में लिखे स्लोगनों को सुधार 2024 कर किया गोलमाल

15
0
Jeevan Ayurveda

नौगांव। नगरपालिका का एक नया कारनामा समाने आया है। जिसे जानकर आप भी हैरत में पड़ जायेंगे की अखिरकार नपा के द्वारा यह नया करनामा क्यों कराया गया। हालांकि इस मामले को लेकर पेंटिंग का प्रभार संभाल रहे नपा के अधिकारी का कहना हैं की मुझे प्रभार संभाले हुए अभी एक ही साल हुए है चुकी मामला 2022 का है इसलिए कितने की लागत से पेंटिंग कराई गई थी यह जानकारी मुझे नही हैं संभागीय संवाद के निर्देश पर पेंटिग में सुधार कराया गया है ।मगर अफ़सोस की बात हैं की देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सबसे महत्वाकांक्षी स्वच्छ भारत योजना के प्रचार प्रसार का संदेश बाली पेंटिंग में ही नपा के जिम्मेदारोंं ने गेम कर दिया । ताजा मामला नौरा पहाड़ी के पीछे नपा के ट्रेचिंग ग्राउंड परिसर में बने पार्क की बाउंड्रीवॉल से समाने आया है । जहा स्वच्छता का संदेश देने 2022 में पार्क की दीवार में कराई गई पेंटिंग पर अंक 2 पर पैंट पोतकर 4 लिखवा दिया यानी 2022 की पेंटिंग को 2024 में बदल दिया । इसको लेकर जब नपा सीएमओ नीतू सिंह से बात करनी चाही तो उन्होने फोन रिसीव नहीं किया । ज्ञात हो कि नपा द्वारा स्वच्छता मिशन के अंतर्गत स्वच्छता के संदेशों को स्लोगनों के माध्यम से लोगों को जागरूक करने के लिए दीवारों पर हर वर्ष नए-नए स्लोगन लिखवाएं जाते हैं। ताकि स्वच्छता के प्रति लोग जागरूकता बनी रहे इसी के अंतर्गत पिछले वर्ष 2022 में स्वच्छता मिशन के संदेशों को घर घर पहुंचने के लिए नगर में कई स्थानों पर दीवारों पर स्वच्छता के स्लोगन लिखवाए गए थे। जिसके साथ यह स्लोगन ट्रेचिंग ग्राउंड में स्तिथ पार्क की बाउंड्री वॉल पर भी लिखवाए गए थे। 2022,23 निकालने के बाद इस वर्ष भी स्वच्छता मिशन के संदेशों को घर घर पहुंचने के लिए दीवारों पर स्वच्छता के स्लोगन लिखने का कार्य नगर पालिका द्वारा कराया जा रहा है।90 हज़ार की राशि से कराया गया स्लोगन का कार्यहर साल स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से स्वच्छता मिशन के तहत 2024 में अभी तक नपा द्वारा बीटीआई कॉलेज परिसर की बाउंड्री वॉल, तहसील कार्यालय के पास सुलभ शौचालय कांप्लेक्स और आर्दश स्कूल की बाउंड्री वॉल की दीवारों पर 90 हज़ार रुपए की लागत से स्लोगन लेखन पेंटिग का कार्य कराया जा चुका है जो आगे भी जारी रहेगा ।इनका कहनासंभागीय संवाद के दौरान दिए गए आदेश के अनुसार ही ट्रेंचिग ग्राउंड की दीवार पर लिखी गई 2022 की पेंटिंग में सुधार कर 2024 किया गया हैं ।सुनील यादव, स्वच्छ भारत आभियान नोडल अधिकारी, नपा नौगांव

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here