Home डेली न्यूज़ खेत से नीलगाय को भगा रही महिला को सर्प ने काटा

खेत से नीलगाय को भगा रही महिला को सर्प ने काटा

44
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। लवकुशनगर थाना क्षेत्र के ग्राम सिलपतपुरा में एक महिला को उस वक्त सांप ने डस लिया जब वह अपने खेत से नीलगाय को भगाने के लिए गई थी। परिजन झाड़-फूंक कराने के बाद महिला को जिला अस्पताल लाए हैं, जहां उसका इलाज जारी है।प्राप्त जानकारी के मुताबिक सिलपतपुरा निवासी अनुसुईया पटेल उम्र 45 वर्ष के खेत में रविवार की सुबह करीब साढ़े 7 बजे नीलगाय घुस आई थीं। नीलगाय को भगाने के लिए जब अनुसुईया खेत में घुसी तो जहरीले सर्प ने उसके पैर में डस लिया। घटना के बाद अनुसुईया का पुत्र नरेश पटेल पहले उसे झाड़-फूंक के लिए महाराजपुर थाना अंतर्गत ग्राम सिमरधा ले गया और इसके बाद जिला अस्पताल लाया। फिलहाल जिला अस्पताल में अनुसुईया का इलाज जारी है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here