
बागेश्वर धाम में बीती रात अखिल भारतीय स्तर का कवि सम्मेलन आयोजित किया गया। देश के विभिन्न स्थानों से आए कवियों ने अपनी कविताओं से लोगों को खूब गुदगुदाया। लखनऊ के वेदव्रत बाजपेई की ओज काव्यों से लोगों में राष्ट्रीय भावना का विकास हुआ। देर रात शुरू हुए कवि सम्मेलन को सुनने के लिए बड़ी तादाद में लोग इक_ा रहे। बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर महाराज श्री के पावन सानिध्य में कवि सम्मेलन की शुरुआत हुई। महाराजश्री ने सभी कवियों को आशीर्वाद देते हुए सम्मान किया








