Home डेली न्यूज़ सड़क पर खड़ी गाय से टकराया बाइक सवार युवक हुआ घायल

सड़क पर खड़ी गाय से टकराया बाइक सवार युवक हुआ घायल

45
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। जिला मुख्यालय से अपने गांव की ओर जाने के दौरान एक बाइक सवार युवक सड़क पर खड़ी गाय से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। घटना के बाद घायल युवक को जिला अस्पताल लाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।प्राप्त जानकारी के मुताबिक सटई क्षेत्र के ग्राम सिमरिया का रहने वाला 38 वर्षीय लखन पुत्र ग्याप्रसाद जोशी किसी काम से छतरपुर आया था। काम खत्म होने के बाद रात करीब 9 बजे वह वापिस अपने गांव जा रहा था तभी सटई के पास उसकी बाइक सड़क पर खड़ी गाय से टकरा गई और लखन जमीन पर गिरकर बुरी तरह घायल हो गया। घटना की जानकारी लखन ने अपने सटई निवासी रिश्तेदार को दी जिसके बाद रिश्तेदार उसे लेकर जिला अस्पताल आया। फिलहाल जिला अस्पताल में लखन का इलाज जारी है।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here