Home डेली न्यूज़ गुरूदीक्षा के साथ शुरू हुआ पांच दिवसीय गुरू पूर्णिमा महोत्सव

गुरूदीक्षा के साथ शुरू हुआ पांच दिवसीय गुरू पूर्णिमा महोत्सव

65
0
Jeevan Ayurveda

आज होगा कवि सम्मेलन, तीन दिनों तक होगा श्री हनुमत यज्ञ

छतरपुर। सिद्ध क्षेत्र बागेश्वर धाम में गुरू दीक्षा के साथ गुरू पूर्णिमा महोत्सव की शुरूआत हो गई। पहले दिन करीब एक हजार लोगों ने बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पं. धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री की दीक्षा ली। महाराजश्री ने दीक्षा लेने वाले सभी भक्तों से कहा कि वे नियम का पालन करें, गौसेवा करें ताकि उनका जीवन सद्मार्ग में लगा रहे।आयोजन के संबंध में धीरू महाराज ने बताया कि पांच दिवसीय गुरू पूर्णिमा महोत्सव के पहले दिन गुरूवार को एक हजार लोगों ने दीक्षा हेतु रजिस्ट्रेशन कराए थे जिन्हें महाराजश्री दीक्षा दे रहे हैं। शुक्रवार को भी लगभग एक हजार लोगों को महाराजश्री दीक्षा देंगे। उन्होंने बताया कि 19 से 21 जुलाई तक श्री हनुमत यज्ञ का भी आयोजन किया जा रहा है। शुक्रवार को अखिल भारतीय स्तर का कवि सम्मेलन भी रखा गया है।सरस्वती पूजन के साथ विद्यालयों में गुरू पूजन अच्छी परंपरा: पं. धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्रीबागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पं. धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने प्रदेश के शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह से भेंट कर उन्हें आशीर्वाद देते हुए कहा कि यह प्रदेश में पहला अवसर है जहां शिक्षा के मंदिरों में मां सरस्वती के पूजन के साथ-साथ गुरूओं की पूजा होगी। उन्होंने कहा कि मॉडर्न बनने के चक्कर में लोग गुरूओं को भूल रहे हैं। हमारी प्राचीन परंपरा हमें सिखाती है कि बिना गुरू के ज्ञान नहीं मिलता इसलिए गुरूओं की पूजा होनी चाहिए। उन्होंने शिक्षा मंत्री और मुख्यमंत्री को इस व्यवस्था के लिए साधुवाद दिया।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here