Home डेली न्यूज़ मेरी गली सबसे सुन्दर अभियान के तहत शहर के विभिन्न वार्डों में...

मेरी गली सबसे सुन्दर अभियान के तहत शहर के विभिन्न वार्डों में सफाई अभियान हुआ

62
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। नगरपालिका छतरपुर अध्यक्ष श्रीमती ज्योति चौरसिया एवं नगरपालिका सीएमओ के निर्देशन में सर्वेक्षण 2024 एवं सफाई अपनाओ बीमारी भगाओ के अंतर्गत मेरी गली सबसे सुन्दर अभियान के तहत शुक्रवार को शहर के समस्त वार्डों में विभिन्न स्थानों में एक साथ स्वच्छता अभियान किया गया। इस अभियान के अंतर्गत मोहल्लों एवं वस्तियों की गलियों में सफाई अपनाओ बीमारी भगाओ अभियान से लोगों को जोड़कर स्वच्छता के प्रति नागरिकों को जागरूक किया गया।गलियों में निवासरत परिवारों जो कि विशेषकर निम्न आयवर्ग समुदाय/मध्यम वर्गीय परिवारों से संबंधित परिवारों द्वारा एक जन अंदोलन की तरह स्वच्छता के इस अभियान में सहभागिता निभाये।शहर के वार्ड नम्बर 3, 10, 12, 14, 19, 22, 30, 33, 38 और 40 में इस अभियान से जुड़ते हुए अपनी गली को सबसे सुन्दर गली बनाने को नागरिकों द्वारा रंगोली बनाई, साफ-सफाई की गई। सम्मानीय पार्षदों द्वारा अभियान में सहभागिता कर लोगों को जागरूक किया एवं कचरे को गीला-सूखा अलग-अलग कर गाड़ी में ही डालने के लिए प्रेरित किया। स्वच्छता नोडल अधिकारी नीतेश चौरसिया ने कहा कि सफाई अपनाओ बीमारो भगाओ के तहत मेरी गली सबसे सुन्दर अभियान शहर के वार्डवासियों से आग्रह किया। इस अवसर पर पार्षदगण रामप्रसन्न शर्मा, रामस्वरूप, शिवसिंह यादव, पार्षद प्रतिनिधि सुनील वर्मा, स्वच्छता निरीक्षक संजेश तिवारी, आर.पी. तिवारी सहित देव पचौरी एवं समस्त वार्ड सुपरवाईजर एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here