Home डेली न्यूज़ बच्चे के गले में फंसे सिक्के को बाहर निकालकर डॉ. मनोज चौधरी...

बच्चे के गले में फंसे सिक्के को बाहर निकालकर डॉ. मनोज चौधरी ने बचाई जान

136
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। बच्चों के गले में फंसे सिक्कों को मिनटों में बाहर निकालने की कला में माहिर जिला अस्पताल के युवा चिकित्सक डॉ. मनोज चौधरी ने एक बार फिर बच्चे की जान बचाई है।बताया गया है कि ग्राम चौका निवासी नंदकिशोर कुशवाहा का 7 वर्षीय पुत्र नितेश खेलते वक्त 10 रुपए का सिक्का निगल गया, जो कि उसकी आहार नली में फंस गया था। नितेश के चाचा दुर्गा प्रसाद उसे तत्काल जिला अस्पताल लेकर आए जहां डॉ. मनोज चौधरी ने मात्र दो मिनिट के भीतर बच्चे के गले में फंसे सिक्के को बाहर निकाल दिया। उल्लेखनीय है कि डॉ. मनोज चौधरी इससे पहले दो सैकड़ा से अधिक बच्चों के गले में फंसे सिक्कों को बाहर निकाल चुके हैं, जिसके लिए उन्हें पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और कलेक्टर संदीप जी आर द्वारा सम्मानित किया जा चुका है।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here