Home डेली न्यूज़ श्री कृष्णा विश्वविद्यालय विधिक सहायता क्लीनिक द्वारा किया गया विधिक सहायता शिविर...

श्री कृष्णा विश्वविद्यालय विधिक सहायता क्लीनिक द्वारा किया गया विधिक सहायता शिविर का आयोजन

25
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। श्री कृष्णा विश्वविद्यालय के विधि विभाग में संचालित विधिक सहायता क्लीनिक द्वारा छिरावल ग्राम में कुलाधिपति डॉं. बृजेन्द्र सिंह गौतम के मार्गदर्शन में विधिक सहायता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में स्वागत भाषण विधि विभाग के सहायक प्राध्यापक शैलेन्द्र सिंह द्वारा किया गया। शिविर में विधि विभाग में संचालित विधिक सहायता क्लीनिक की गतिविधियों तथा विधिक सहायता के संबंध में जानकारी सहायक प्राध्यापक माधव शरण पाठक द्वारा दी गई। शिविर में विधि के छात्र अखिलेश अहिरवार, शशांक त्रिपाठी, प्राची परिहार, प्रिंस तिवारी, देवेन्द्र अहिरवार द्वारा नागरिकों से जुड़ी विधिक सहायता व कानूनों के संबंध में जानकारी छिरावल के आम जन मानस को दी गई। शिविर में कार्यक्रम के अतिथि तथा वन स्टॉप सेंटर के रिसोर्ष ऑफिसर धर्मेंद्र सिंह परिहार द्वारा जिला विधिक सहायता प्राधिकरण एवं वन स्टॉप सेंटर से जुड़ी सहायता योजनाओं से अवगत कराया गया। शिविर के मुख्य अतिथि जिला विधिक सहायता अधिकारी हेमन्त कुशवाहा द्वारा जिला विधिक सहायता प्राधिकरण में संचालित विभिन्न योजनाओं तथा सामाजिक योजनाओं पंचजा आदि की सारगर्भित अभिव्यक्ति प्रस्तुत की गई। विशिष्ट अतिथि के रूप में दीपक तिवारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आभार विधि विभाग की सहायक प्राध्यापिका पूनम चौरसिया द्वारा किया गया। शिविर का सफल संचालन विधि विभाग की छात्रा विजया राजे तिवारी एवं सुभाष शर्मा द्वारा किया गया। शिविर में ग्रामीणों में प्यारे लाल कुशवाहा, महुम सिंह एवं जोधा अहिरवार आदि द्वारा समस्याओं को प्रस्तुत किया गया जिनमें से कुछ समस्याओं का निवारण तुरन्त किया गया तथा कुछ समस्याओं के निवारण हेतु ग्रामीणों को आश्वस्त किया गया। शिविर के दौरान छिरावल विद्यालय के प्राचार्य संजय, सचिव विनोद मिश्रा, विधि विभाग के विभागाध्यक्ष विवेक प्रताप सिंह, प्राध्यापकगण चंद्रदीप सिंह, दीप्ती सेठ, मेघांजली तिवारी, शालिनी सिंह, डॉ महेश अहिरवार, श्रीमति रीना शर्मा, पुष्पेन्द्र अहिरवार, वीरेन्द्र पाल एवं रवि विश्वकर्मा सहित विधि विभाग के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here