Home डेली न्यूज़ बाईक से शराब ले रहे युवक पुलिस के हाथ लगे

बाईक से शराब ले रहे युवक पुलिस के हाथ लगे

33
0
Jeevan Ayurveda

जिला मुख्यालय पर सिविल लाइन थाना पुलिस के हाथ बाईक से शराब ले जा रहे दो युवक लगे हैं। सिविल लाइन थाना प्रभारी बाल्मीक चौबे ने बताया कि बुधवार को दिन में दो युवक बाईक से शराब की तस्करी कर रहे थे, इसी दौरान रोड पेट्रोलिंग कर रही पुलिस को देखकर वे भागने लगे। पुलिस टीम ने पीछा किया तो दोनों युवकों को बीड़ी कॉलोनी के शिव मंदिर के पास बाईक क्रमांक एपमी 16 एमडब्ल्यू और 8 पेटी अवैध शराब को सड़क किनारे फेककर भाग निकले। पुलिस ने 8 पेटी अवैध शराब और बाईक को जप्त कर आरोपी वीरू खटीक निवासी बीड़ी कॉलोनी देरी रोड तथा उसके साथी के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का मामला पंजीबद्ध कर तलाश शुरु कर दी है। जप्त शराब की कीमत करीब 30 हजार रुपए आंकी गई है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here