Home डेली न्यूज़ अवैध हथियारों के प्रति सख्त हुई छतरपुर पुलिस

अवैध हथियारों के प्रति सख्त हुई छतरपुर पुलिस

75
0
Jeevan Ayurveda

पुलिस अधीक्षक ने जारी किया नंबर, सूचना देने पर होगी कार्यवाही
छतरपुर। जिले के नवागत पुलिस अधीक्षक अगम जैन द्वारा आगामी लोकसभा चुनाव एवं जिले में प्रभावी कानून व्यवस्था को लागू करने की मंशा से पुलिस और आमजनमानस के बीच सामंजस्य बैठाने का प्रयास कर रहे हैं। इसी क्रम में श्री जैन ने मोबाइल नंबर 7049100430 जारी करते हुए कहा है कि अगर आम जनमानस को अवैध हथियार या अन्य किसी भी अवैधानिक गतिविधि के संबंध में जानकारी हो तो उक्त नंबर पर जानकारी दें, ताकि पुलिस संबंधित के विरुद्ध त्वरित कार्यवाही कर सके। एसपी अगम जैन ने कहा कि उक्त नंबर पर सूचना देने वाले व्यक्ति के नाम गोपनीय रखा जाएगा और सूचना मिलते ही कार्यवाही की जाएगी। जारी किए गए नंबर पर ऐसे लोगों की शिकायत भी की जा सकती है जो हथियारों के साथ तस्वीरें खिंचवाकर सोशल मीडिया पर वायरल करते हैं। ऐसे लोगों की पोस्ट, स्टेटस आदि का स्क्रीनशॉट और जानकारी मोबाइल नंबर 7049100430 पर शेयर करने पर नजदीकी थाना की पुलिस द्वारा तुरंत कार्यवाही की जाएगी। एसपी श्री जैन ने कहा कि पुलिस विभाग अपने स्तर पर अपराधों को रोकने का भरसक प्रयास कर रहा है, जिसमें आम जनमानस का सहयोग भी अपेक्षित है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here