
चुनाव के मद्देनजर अलर्ट पर है जिले का पुलिस बल
छतरपुर। आगामी लोकसभा निर्वाचन 2024 आदर्श आचार संहिता को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक अगम जैन द्वारा जिले के अंतरराज्जीय सीमावर्ती थाना अंतर्गत पड़ोसी राज्य से जुडऩे वाले मुख्य मार्ग के साथ अन्य मार्गों पर सघनता एवं बारीकी से वाहन चैकिंग हेतु निर्देश दिए गए है। वाहन चैकिंग में विशेष तौर पर अवैध मादक पदार्थ, अवैध शस्त्र, प्रतिबंधित सामग्री के परिवहन, अपराधिक किस्म के व्यक्ति पर निगरानी एवं वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह एवं एसडीओपी नौगांव चंचलेश मरकाम के मार्गदर्शन में अनुभाग नौगांव क्षेत्र अंतर्गत थाना नौगांव, थाना अलीपुरा और थाना हरपालपुर की पुलिस द्वारा केंद्रीय सशस्त्र बल के साथ पहाड़ी बंधा चैक प्वाइंट, फोरलेन चेक प्वाइंट, कुलपहाड़ रोड, नैगुंवा रोड पर सघनता एवं बारीकी से वाहन चैकिंग की जा रही है। अनुभाग नौगांव के विभिन्न वाहन चैकिंग प्वाइंटों का एसडीओपी नौगांव चंचलेश मरकाम ने भ्रमण करते हुए निरीक्षण भी किया।









