छतरपुर। पुलिस अधीक्षक छतरपुर अमित सांघी ने 3 फरार आरोपियों को पकड़वाने या सूचना देने के संबंध में नगद पुरस्कार घोषित किया है।फरार आरोपी सूरज पिता भूरा उर्फ रामलाल अहिरवार, वीरू पिता पुन्नू अहिरवार दोनों निवासीगण ग्राम बगौता पर 3-3 हजार रुपए और शैलेन्द्र पिता पर्वत सिंह बुन्देला निवासी गोरखपुरा पर 5 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया है। अपराध घटित करने के बाद से फरार है।








