
छतरपुर। सरकार ने आपके क्षेत्र के अनेक गांवों में शुद्ध पीने और उपयोग के लिए पानी हेतु तड़पेड़ परियोजना के माध्यम से एक बड़ा काम किया शुरू किया है, जिसमें आप सभी के घरों में टंकियों और पाइप लाइन के माध्यम से शुद्ध जल पहुंचेगा। जल निगम क्रियान्वयन एजेंसी के प्रबंधक जन सहभागिता भंवर सिंह ने आज ग्राम गंगायच में जन चौपाल के माध्यम से योजना की ग्राम वासियों से चर्चा करते हुए कहा कि हर घर में नल के माध्यम से स्वक्छ पानी ही जल जीवन मिशन है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री भारत सरकार की अति महत्वाकांक्षी योजना जल जीवन मिशन को जमीनी स्तर पर बेहतर ढंग से क्रियान्वित किया जा सके और लोगों को योजना का पूर्ण लाभ भी प्राप्त हो, इसके लिए सभी का सहयोग और सभी में योजना के प्रति जागरूकता रहे।ग्राम गंगायच में जल जीवन मिशन योजनान्तर्गत पीआईयू छतरपुर में सहायक गतिविधियों को संचालित करने हेतु आई.एस. ए. शिव शक्ति समिति द्वारा आईईसी गतिविधि अंतर्गत प्रचार रथ का भ्रमण करवाकर ग्रामों में जल जीवन मिशन,जल संरक्षण, भूमिगत जल , जल स्वच्छता आदि से सम्बन्धित समस्त ग्रामीणों को प्रचार रथ के माध्यम से महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। इस अवसर पर राघवेन्द्र सिंह (उपप्रबंधक तकनीकी), एसक्यूसी मार्स तथा सहयोगी संस्था शिवशक्ति समिति की टीम के लोग उपस्थित रहे।








