Home डेली न्यूज़ गुरप्रीत सिंह ने कैंसर पीडि़त महिला के लिए किया रक्तदान

गुरप्रीत सिंह ने कैंसर पीडि़त महिला के लिए किया रक्तदान

41
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। डायलिसिस वालों के जीवन की डोर रक्त की एक-एक बूंद पर निर्भर करती है। आपाजी ब्लड ग्रुप के रफत खान ने बताया कि कैंसर से पीडि़त महिला का डायलिसिस होना था लेकिन रक्त के अभाव में रुका हुआ था केंसर की समस्या के कारण हर महीने दो यूनिट ब्लड लगने के कारण परिवार के सभी लोग ब्लड दे चुके थे ब्लड की व्यवस्था न होने पर परिजनों ने आपाजी ब्लड ग्रुप से सहयोग मांगा तब ग्रुप के सदस्य मारुति सुजुकी ऑफिस में पदस्थ गुरप्रीत सिंह लवली ने व्यस्तम समय में आकर रक्तदान कर पीडि़त महिला की मदद की साथ ही अपना चौथा रक्तदान भी पूर्ण किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान करने से कोई घबराहट नही होती है न कोई कमजोरी आती है। ब्लड पाकर महिला के परिजनों ने गुरप्रीत सिंह लवली और आपाजी ब्लड ग्रुप का आभार व्यक्त किया। आज के रक्तदान में लैब टेक्नीशियन प्रियंका वर्मा और आरके पटेरिया उपस्थित रहे।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here