श्री राम के प्रतिष्ठा महोत्सव में हिंदु उत्सव समिति करेगी श्री राम आरती
छतरपुर। 22 जनवरी को अयोध्या में भगवान श्री राम के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के पावन अवसर पर हिंदू उत्सव समिति की ओर से भी एक कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है चौपाटी में प्रताप सागर तालाब के किनारे 1100 दीपक प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। इसके अलावा 101 दीपों के साथ भगवान श्री राम की स्तुति होगी। इस अवसर पर बच्चों द्वारा नृत्य भी प्रस्तुत किए जाएंगे। हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष पवन मिश्रा ने बताया कि श्री राम लला के अयोध्या में विराजमान होने के अवसर पर समिति द्वारा भी 22 जनवरी को कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस अवसर पर श्री राम नाम बैंक प्रताप सागर चौपाटी में 11 सौ दीपों का प्रज्ज्वलन होगा। दीपदान के साथ 101 दीपों सहित श्री राम की महा आरती और स्तुति होगी। यह कार्यक्रम शाम 5:30 बजे से शुरू होगा । इस अवसर पर आतिशबाजी भी होगी। हजारों दीपदान के साथ प्रसाद वितरण भी किया जाएगा । श्री मिश्रा ने बताया कि बच्चों की ओर से मनमोहक नृत्य की प्रस्तुति दी जाएगी। धर्म प्रेमियों से आग्रह किया गया है कि वह अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में बच्चों सहित शामिल हो ताकि बच्चों को भी धर्म और संस्कृति से जोड़ा जा सके। यदि संभव हो तो पीले वस्त्रों में ही कार्यक्रम में शामिल हो।









