Home डेली न्यूज़ केन्द्रीय मंत्री, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने थामी झाडू

केन्द्रीय मंत्री, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने थामी झाडू

30
0
Jeevan Ayurveda

जिले के मंदिरों में चलाया जा रहा विशेष स्वच्छता अभियान

छतरपुर। आने वाली 22 जनवरी को अयोध्या के श्रीराम मंदिर भगवान के स्वरूप की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यकम आयोजित हो रहा है। जिसके पूर्व छतरपुर जिले में भी पूरे उत्साह से जिले के मंदिरों एवं मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही विभिन्न धार्मिक गतिविधियां की जा रहीं है।शुक्रवार की प्रात: केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेन्द्र कुमार सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा छतरपुर शहर में स्थित मोटे के महावीर मंदिर परिसर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। स्वच्छता अभियान में कलेक्टर संदीप जी.आर., एसडीएम बलबीर रमन, तहसीलदार रंजना यादव, सीएमओ माधुरी शर्मा सहित जनप्रतिनिधि एवं अन्य अधिकारी शामिल हुए। 22 जनवरी को मंदिरों में पवित्र नदियों एवं जलाशयों में दीपदान करते हुये प्रकाश व्यवस्था, ग्राम पंचायत एवं वार्डों में रोशनी एवं हर घर दीप प्रज्जवलन किया जाएगा, साथ ही अलग-अलग स्थानों पर प्रभातफेरी एवं कलश यात्रा का आयोजन एक अभियान के रूप किया जा रहा है। जिला प्रशासन छतरपुर द्वारा जिलेवासियों से सम्पूर्ण गतिविधियों में शामिल होने तथा अपने घरों में रोशनी और 22 जनवरी को दीपप्रज्जवलन करने की अपील की गई है।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here