छतरपुर। दो दिन पूर्व जिले के सटई थाना क्षेत्र से सामने आई दुष्कर्म की घृणित घटना की नाबालिग पीडि़ता का जिला अस्पताल में इलाज जारी है। गुरुवार को पीडि़ता का हाल जानने के लिए पुलिस अधीक्षक अमित सांघी जिला अस्पताल पहुंचे। यहां उन्होंने बच्ची से तथा उसका उपचार कर रहे चिकित्सकों से मुलाकात की। श्री सांघी ने बताया कि चिकित्सकों द्वारा जो जानकारी उन्हें दी गई उसके अनुसार पीडि़ता तेजी से रिकवर कर रही है और उसकी हालत खतरे से बाहर है। उन्होंने यह भी कहा कि बच्ची की हालत में सुधार होने के बाद ग्वालियर ले जाकर जांच कराई जाएगी ताकि पीडि़ता पूरी तरह स्वस्थ हो सके।








