Home डेली न्यूज़ गुंडों ने दुकान में घुसकर दुकानदार को पीटा, मामला दर्ज

गुंडों ने दुकान में घुसकर दुकानदार को पीटा, मामला दर्ज

21
0
Jeevan Ayurveda



बमीठा। थाना क्षेत्र के गंज इलाके में एक बार फिर गुंडागर्दी की घटना ने लोगों में दहशत फैला दी है। शनिवार की शाम दो बदमाश मोटरसाइकिल पर सवार होकर अभिषेक विश्वकर्मा की मोटर वाइंडिंग दुकान में घुसे। अभिषेक विश्वकर्मा पिता बैजनाथ विश्वकर्मा, निवासी बमीठा ने बताया कि आरोपियों ने उनसे किसी एक लड़के का पता पूछा। जब दुकानदार ने पता न बताने की बात कही तो नातिराजा टुरैया और राजदीप सिंह रमपुरा, ललितपुर ने उन पर जमकर मारपीट की। दोनों बदमाशों ने लाठी-डंडों और हाथापाई से दुकानदार को बुरी तरह घायल कर दिया।
इस घटना की आसपास के ग्रामीणों और कदोहा क्षेत्र के लोगों को पता चली। गुस्साए ग्रामीण एकत्र हो गए और पीडि़त अभिषेक विश्वकर्मा को लेकर सीधे बमीठा थाने पहुंचे। लोगों के दबाव और तहरीर के आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपियों नातिराजा टुरैया और राजदीप सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here