Home डेली न्यूज़ जहरीला पदार्थ खाने से युवक की मौत

जहरीला पदार्थ खाने से युवक की मौत

41
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। एक युवक द्वारा अज्ञात जहरीला पदार्थ खाने के बाद उसकी उपचार के दौरान मृत्यु होने का दुखद मामला सामने आया है। तबीयत बिगडऩे के बाद युवक को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल भेजा गया था, जहाँ चिकित्सकों के अथक प्रयासों के बावजूद उसे बचाया नहीं जा सका।मामला चंदला थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम व्यास बदौरा का है, जहाँ बीती रात अखिलेश अहिरवार पुत्र रामकिशोर उम्र 20 वर्ष ने अज्ञात जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजनों द्वारा स्थिति बिगडऩे पर उन्हें तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चंदला ले जाया गया, जहाँ से उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल छतरपुर रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में चिकित्सकों द्वारा उपचार शुरू किया गया, परंतु विष का असर अधिक होने के कारण इलाज के दौरान ही युवक की मौत हो गई। जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here