छतरपुर। बुधवार को स्थानीय अधिवक्ताओं के एक समूह ने एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी द्वारा ब्राह्मण समाज और उसकी बेटियों के खिलाफ कथित रूप से की गई अभद्र टिप्पणी पर कड़ा विरोध दर्ज कराया। अधिवक्ताओं ने कहा कि यह टिप्पणी सामाजिक सद्भाव के विरुद्ध है और समाज की भावनाओं को आहत करने वाली है। उन्होंने एसपी ऑफिस मे आवेदन देकर मांग की है कि कथित टिप्पणी करने वाले अधिकारी के खिलाफ तत्काल एफ.आई.आर. दर्ज कर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए।दोपहर करीब 1:30 बजे स्थानीय अधिवक्ताओं ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुँचकर अजाक्स मध्यप्रदेश के अध्यक्ष आईएएस संतोष वर्मा द्वारा ब्राह्मण समाज और उसकी बेटियों के खिलाफ कथित अभद्र टिप्पणी किए जाने पर कड़ी आपत्ति व्यक्त करते हुए ज्ञापन सौंपा। अधिवक्ताओं ने कहा कि संतोष वर्मा, जो मध्यप्रदेश सचिवालय में किसी विभाग में अपर सचिव के पद पर कार्यरत बताए जा रहे हैं, ने सार्वजनिक मंच पर ब्राह्मण समाज को लेकर अमर्यादित टिप्पणी की है, जिससे समाज की भावनाएँ आहत हुई हैं और सामाजिक सद्भाव पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। अधिवक्ताओं ने ज्ञापन में जोर दिया कि संतोष वर्मा की कथित टिप्पणी अपराधी मानसिकता को दर्शाती है और समाज में वैमनस्य फैलाने का प्रयास है। अधिवक्ताओं ने मांग की कि इस मामले में तत्काल एफ.आई.आर. दर्ज कर कठोर कार्रवाई की जा









