खजुराहो। गुरुवार अमावस्या के पावन अवसर पर खजुराहो स्थित मतंगेश्वर बाबा मंदिर में भक्तों का विशाल जनसैलाब देखने को मिला। समूचे बुंदेलखंड क्षेत्र से आए श्रद्धालुओं ने शिवसागर तालाब में स्नान कर भोलेनाथ को जल चढ़ाया और दान-पुण्य किया। सुबह 4 बजे से ही भक्तों का आगमन शुरू हो गया था, जो देर शाम तक निरंतर जारी रहा। भक्तों की भारी संख्या को देखते हुए प्रशासन ने पहले ही सुरक्षा और साफ-सफाई के व्यापक इंतजाम कर लिए थे, जिससे श्रद्धालुओं को पूजा-अर्चना में कोई असुविधा नहीं हुई।खजुराहो के मतंगेश्वर बाबा मंदिर में गुरुवार अमावस्या के अवसर पर सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु पहुँचे। भक्तों की भारी संख्या को ध्यान में रखकर खजुराहो पुलिस द्वारा सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए। खजुराहो थाना प्रभारी प्रशांत सेन द्वारा घाट और मंदिर के पास पुलिस बल तैनात किया गया। वहीं, श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए नगर परिषद के अधिकारी और जनप्रतिनिधियों ने पहले ही तैयारी कर ली थी। सी.एम.ओ. बसंत चतुर्वेदी, नगर परिषद अध्यक्ष अरुण कुमार उर्फ पप्पू अवस्थी, नगर परिषद उपाध्यक्ष बिट्टी बाई पाल और जनप्रतिनिधि आसाराम पाल द्वारा एक दिन पहले ही तालाब के घाट की साफ-सफाई करा दी गई थी। इसके फलस्वरूप भक्तों को शिवसागर तालाब में स्नान करने और पूजा-अर्चना करने में कोई समस्या नहीं हुई।










