Home डेली न्यूज़ किराए के घर से लाखों की चोरी, वाहन और आभूषण ले गए...

किराए के घर से लाखों की चोरी, वाहन और आभूषण ले गए चोर

63
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में सन्मित विद्या मंदिर स्कूल के पास एयरटेल टावर के नीचे मौजूद मकान से लाखों की चोरी का मामला सामने आया है। फरियादी नीरज द्विवेदी उम्र 35 वर्ष ने बताया कि वह मूलत: चित्रकूट जिले के ग्राम चिल्ली मल का रहने वाला है। छतरपुर निवासी विवेक मिश्रा के मकान में किराए से रहकर काम करता है। बीती रात अज्ञात चोर उसके घर टीवीएस कंपनी की स्कूटी, सोने के आभूषण और दस्तावेजों सहित लगभग डेढ़ लाख रुपये की संपत्ति चोरी कर ले गए हैं। नीरज द्विवेदी ने बताया कि वह 10 जून को मकान में ताला लगाकर अपने गृह ग्राम गया था। गुरुवार को जब वापिस लौटा तो घर का ताला टूटा मिला। सिविल लाइन थाना प्रभारी वाल्मीकि चौबे ने बताया कि इस संबंध में अज्ञात चोरों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया गया है और मामले की विवेचना की जा रही है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here