Home डेली न्यूज़ हरपालपुर में ठप हुई विद्युत आपूर्ति

हरपालपुर में ठप हुई विद्युत आपूर्ति

55
0
Jeevan Ayurveda

हरपालपुर में बुधवार-गुरुवार की रात तेज आंधी और तूफान ने भारी तबाही मचाई, जिसके कारण पूरे नगर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली व्यवस्था पूरी तरह ठप हो गई। पुरानी गल्ला मंडी के पास एक बिजली का पोल गिरने और लहचुरा रोड, राठ रोड, स्टेशन मोहल्ला, राजा कॉलोनी सहित कई स्थानों पर तार टूटने से पूरे दिन बिजली गुल रही। इससे भीषण गर्मी और उमस में लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। रातभर कस्बे में अंधेरा छाया रहा, जिससे पीने के पानी की समस्या गहरा गई। गुरुवार सुबह तक कई घरों में पानी की आपूर्ति बाधित रही। मोबाइल फोन और इनवर्टर डिस्चार्ज होने से संचार व्यवस्था भी प्रभावित हुई। आंधी के कारण कई घरों और दुकानों के छप्पर उड़ गए, जो दूर जा गिरे। ग्रामीण क्षेत्रों में भी बिजली सेवा पूरी तरह ठप रही, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। विद्युत विभाग के कर्मचारियों ने बताया कि आंधी के कारण बिजली व्यवस्था में कई स्थानों पर फॉल्ट आए हैं। रात से ही टीमें फॉल्ट ढूंढने और मरम्मत कार्य में जुटी हैं, लेकिन कई स्थानों पर क्षति होने के कारण बिजली बहाली में समय लग रहा है। अभी तक बिजली सेवा शुरू नहीं हो सकी है, और विभाग जल्द से जल्द व्यवस्था बहाल करने के प्रयास में जुटा है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here